इतिहास के पन्नों में 21 अप्रैल: भारत के पहले निशानेबाज अर्जुन पुरस्कार विजेता डॉ.करणी सिंह का जन्म

युगवार्ता    20-Apr-2025
Total Views |
अर्जुन पुरस्कार विजेता डॉ.करणी सिंह


आज ही के दिन सन 1924 में भारत के पहले निशानेबाज एवं अर्जुन पुरस्कार विजेता डॉ. करणी सिंह का जन्म हुआ था। वह बीकानेर के अंतिम महाराजा भी थे। उन्होंने कई विश्व निशानेबाजी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। वह 1961 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित होने वाले पहले निशानेबाज थे। उन्होंने सन 1962 में काहिरा में आयोजित 38 वीं विश्व निशानेबाजी चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था। उनके नाम पर नई दिल्ली में डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज है, जिसमें कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताएं होती रहती हैं। वह 1952 से लेकर 1977 तक लोकसभा के सदस्य भी रहे।

अन्य प्रमुख घटनाएं

1526- पानीपत की लड़ाई में इब्राहीम लोदी को बाबर ने हराकर मार गिराया।

1948- कश्मीर संघर्ष के संबंधित संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव-47 को अपनाया।

1977- मेजर जनरल जियाउर्रहमान बांग्लादेश के राष्ट्रपति नियुक्त।

2001- बांग्लादेश में भारतीय जवानों की नृशंस हत्या पर भारत ने कड़ा विरोध दर्ज कराया।

2002- एलटीटीई से प्रतिबंध नहीं हटाने का संयुक्त राज्य अमेरिका का फैसला।

2003- भारत में अमेरिकी राजदूत राबर्ट ब्लैकविल ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।

2004 - बसरा में मिसाइल हमले में 68 लोगों की मृत्यु।

2006 - नेपाल नरेश ने चुनी हुई सरकार को सत्ता सौंपने की घोषणा की।

2007 - ब्रायन लारा ने एक दिवसीय क्रिकेट से संन्यास लिया।

2008- भारत व ब्रिटेन की नौसेनाओं के बीच तीसरा साझा अभ्यास गोवा के निकट कोंकण में शुरू हुआ।

जन्म

1891- जेम्स ब्रेड टेलर- भारतीय रिज़र्व बैंक के प्रथम उप-गवर्नर और ओसबोर्न स्मिथ के बाद दूसरे गवर्नर।

1944- एन. गोपालस्वामी- भारत के 15वें मुख्य चुनाव आयुक्त।

1926- महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय- यूनाइटेड किंगडम और अन्य राष्ट्रमण्डल प्रजाभूमियों की महारानी।

1895 - गबर सिंह नेगी- प्रथम विश्वयुद्ध में मरणोपरान्त 'विक्टोरिया क्रॉस' पाने वाले भारतीय सैनिक।

निधन

1969- जोगेशचंद्र चटर्जी- काकोरी कांड के प्रसिद्ध क्रांतिकारी।

1938 - मोहम्मद इक़बाल- सुप्रसिद्ध कवि एवं शायर।

2013 - शकुन्तला देवी- प्रसिद्ध गणितज्ञ।

2021 - शंख घोष- प्रसिद्ध बांग्ला कवि, आलोचक एवं शिक्षाविद।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सीपी सिंह

Tags